मुंह की बेहतर साफ-सफाई रखने के बावजूद भी फंगल इंफेक्शन की समस्या हो रही है, तो कारण स्वास्थ्य संबंधी भी हो सकते हैं। आइये जानते हैं मुंह में फंगल इंफेक्शन होने के क्या कारण हो सकते हैं -
इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण
इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण मुंह में फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ सकती है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण मुंह में कैंडिडा फंगस बढ़ने लगता है, जो ओरल फंगल इंफेक्शन का कारण बनता है।
स्वास्थ्य समस्या के कारण
लंबे समय से किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो ओरल थ्रश बढ़ने लगता है। ओरल थ्रश बढ़ने के कारण मुंह में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
HIV की समस्या में
एचआईवी या एड्स की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए यह एक लक्षण भी होता है। एड्स की समस्या होने पर व्यक्ति के मुंह में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
कैंसर ट्रीटमेंट लेने पर
कैंसर की समस्या से बचाव के लिए ली जाने वाली कीमोथेरेपी और उससे संबंधित दवाइयां इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं। कमजोर इम्यूनिटी मुंह में फंगल इंफेक्शन का के बड़ा कारण होती है।
अस्थमा की समस्या में
अस्थमा की समस्या से परेशान लोग इनहेलर और स्टेरॉयड दवाओं का सेवन करते हैं, जो मुंह में फंगल इन्फेक्शन होने की संभावना को बढ़ा देता है।
नकली दांत के कारण
नकली दांत यानी डेन्चर का इस्तेमाल सही तरीके से न करने या डेन्चर का दांतों ढीला पड़ना भी ओरल थ्रश का एक कारण बन सकता है।
इन कारणों से मुंह में फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बनती है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com