लौकी के साथ भूल से भी न खाएं ये सब्जियां, पड़ जाएंगे लेने के देने

By Lakshita Negi
24 Dec 2024, 17:00 IST

आपने देखा होगा कई लोगों को सफेद दाग होते है, जिसे विटिलिगो कहा जाता है। इसमें स्किन पर अजीब से सफेद धब्बे बन जाते हैं। यह होने का कारण शरीर में मेलेनिन प्रोडक्शन की कमी होता है। लेकिन क्या आपको पता है यह इसका कारण लौकी की सब्जी भी हो सकती है।

लौकी खाने के फायदे

लौकी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे खाने से सफेद दाग की दिक्कत हो सकती है।

करेला खाने के फायदे

करेला अपने कड़वे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन इसे खाने से सेहत और त्वचा की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं।

चुकंदर खाने के फायदे

चुकंदर में आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी कम होती है और स्किन की हेल्थ भी अच्छी होती है।

लौकी और करेले को साथ में खाने से क्या होता है?

लौकी और करेले को एक साथ खाने से स्किन में सफेद दाग होने की संभावना बढ़ सकती है। यह शरीर के लिए नुकसानदायक कांबिनेशन हो सकता है।

चुकंदर और लौकी का कांबिनेशन

डायटिशियन शिवाली गुप्ता ने हमे बताया कि चुकंदर और लौकी को साथ में खाने से शरीर में रिएक्शन हो सकता है। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से शरीर में दाने भी हो सकते हैं।

कैसे खाएं लौकी?

इन चीजों को अलग-अलग खाएं, ताकि आपको इसका भरपूर लाभ मिल सके और आप हमेशा स्वस्थ और सही रह सके। साथ में खाने से आपको दिक्कत हो सकती है।

हेल्थ बेनिफिट्स के लिए क्या करें?

हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और रोजाना एक्सरसाइज करें, सही खाना खाएं और अपने हाइजीन का ख्याल रखें।

सफेद दाग से बचाव के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर किसी भी प्रकार के संकेत नजर आएं, तो तुरंत जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.