क्या फ्लेवर्ड कंडोम से होता है इन्फेक्शन? जानें सच्चाई

By Aditya Bharat
01 May 2025, 06:00 IST

पिछले दशक में कंडोम को लेकर जागरूकता बढ़ी है। यह न केवल गर्भधारण से बचाता है बल्कि यौन संक्रमण (STDs) से भी सुरक्षा देता है। लोग फ्लेवर्ड कंडोम का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिव कई लोगों को लगता है कि इसके इस्तेमाल से इंफेक्शन हो सकता है। आइए वुमन्स हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रियंका सुहाग से इसी बारे में जानते हैं।

फ्लेवर्ड कंडोम क्या होते हैं?

फ्लेवर्ड कंडोम ओरल सेक्शुअल रिलेशन को रोचक और सुरक्षित बनाने के लिए बनाए जाते हैं। ये स्ट्रॉबेरी, मिंट, पान जैसे फ्लेवर में आते हैं।

ओरल सेक्स के लिए खास डिजाइन

इन कंडोम्स की गंध और स्वाद पार्टनर को बेहतर अनुभव देता है। इन्हें खासतौर पर ओरल सेक्स के लिए डिजाइन किया जाता है।

वेजाइनल सेक्शुअल रिलेशन में नुकसान

अगर फ्लेवर्ड कंडोम वेजाइनल सेक्शुअल रिलेशन में इस्तेमाल हो, तो इससे योनि के बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है और इंफेक्शन हो सकता है।

यीस्ट इंफेक्शन का खतरा

इनमें मौजूद शुगर और केमिकल्स यीस्ट इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इससे खुजली, जलन और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं।

परफ्यूम और जलन की दिक्कत

कई बार फ्लेवर्ड कंडोम में परफ्यूम मिलाए जाते हैं, जो इंटीमेट एरिया में जलन और खुजली का कारण बनते हैं, पुरुषों और महिलाओं दोनों को।

लेटेक्स एलर्जी का खतरा

लेटेक्स एलर्जी वालों को फ्लेवर्ड कंडोम से रैशेज और सांस की दिक्कत हो सकती है। इन कंडोम्स में लेटेक्स की मात्रा ज्यादा होती है।

सही चयन और सावधानी

अगर स्किन सेंसेटिव है तो हाइपोएलर्जेनिक कंडोम चुनें। आर्टिफिशियल शुगर से बचें और पहली बार टेस्ट करके ही इस्तेमाल करें।

अगर फ्लेवर्ड कंडोम से जलन, खुजली या एलर्जी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेफ सेक्शुअल रिलेशन के लिए जागरूक रहना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com