क्या नारियल का तेल माथे की झुर्रियां हटा सकता है?

By Harsha Singh
11 Nov 2024, 06:00 IST

नारियल का तेल चेहरे से झुर्रियां कम करने से मदद करता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि माथे पर दिखने वाली झुर्रियों से किस तरह बचाव किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में जानते हैं।

पोषक-तत्वों से भरपूर

नारियल के तेल में फैटी एसिड और विटामिन-ई गुण पाए जाते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही, चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और स्किन बेदाग नजर आती है।

नारियल तेल का सीधा इस्तेमाल करें

नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के लिए आप हथेली पर इस तेल की 2 से 3 बूंदे लेकर मसाज कर सकते हैं। आपको रातभर इस तेल को चेहरे पर लगाकर रखना है। इसके बाद चेहरा धो लें।

नींबू का रस मिलाएं

झुर्रियां कम करने के लिए आप नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं। इस मिश्रण में कच्चे दूध की कुछ बूंदे मिलाएं और चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रख सकते हैं।

कैस्टर ऑयल मिलाएं

झुर्रियां कम करने के लिए नारियल के तेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इन दोनों तेलों को चेहरे पर लगाने से स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है।

शहद मिलाएं

शहद स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप शहद को नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें।

विटामिन-ई मिलाएं

चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए आप नारियल तेल और विटामिन-ई ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि विटामिन-ई ऑयल स्किन की नमी को बरकरार रखता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है।

नारियल का तेल माथे की झुर्रियों को हटाने में मदद कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com