मालिश के लिए 5 बेस्ट ऑयल

By Shilpy Arya
24 Jun 2022, 11:38 IST

इस स्टोरी में आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक से विस्तार से जानिए उन तेलों के बारे में जिनका प्रयोग करने से आपकी बॉडी को कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है-

कोकोनट ऑयल

यह त्वचा को अंदरूनी नमी प्रदान करता है। इसे गुनगुना करके मालिश करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है।

तिल का तेल

इसमें जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो मुंहासे, दाने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की दिक्कत दूर करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा डिटॉक्सिफाई होती है और डैमेड सेल्स भी रिपेयर होते हैं। इसे गुनगुना कर के बॉडी की मसाज करें।

जैतून का तेल

यह दाग-धब्बे, खुजली व त्वचा के रूखेपन से राहत दिलाता है। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर होता है। आप जैतून के तेल से भी मालिश कर सकते हैं। यह स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने में बेहद कारगर होता है।

सरसों का तेल

इसमें एंटक्सीडेंट, फैटी एसिड व विटामिन ई पाए जाते हैं जो स्किन से डार्क स्पॉट को दूर करते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम बनती है।

बादाम का तेल

यह सनबर्न से बचाता है और टैनिंग दूर करने में आपकी सहायता करता है। इसमें भरपूर मात्रा में जिंक होता है जो त्वचा को दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। आप इससे बॉडी की मसाज कर सकते हैं।

मालिश के फायदे-

आप एनर्जेटिक रहते हैं।

मांसपेशियों का तनाव दूर होता है।

मानसिक राहत दे।

बॉडी रिलैक्स होती है।

रक्त संचार सुधरता है।

मालिश करने का तरीका-

थोड़ा सा तेल गुनगुना लें।

इसे दोनों हथेलियों में लें।

पूरे शरीर की 15 से 20 मिनट मसाज करें।

आप देखेंगे बॉडी में ऑयल एब्जॉर्ब हो गया है।

शरीर की मालिश करने के लिए ये सबसे बेहतरीन तेल हैं। इनका इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम बनती है। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com