बेरी बेरी रोग के लक्षण

By Anuj Tiwari
17 Dec 2022, 12:46 IST

बेरी बेरी रोग के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है। ये समस्या शरीर में विटामिन B1 की कमी के कारण होता है। आइए जानते हैं इस समस्या के लक्षणों के बारे में -

सांस फूलना

एक्सरसाइज या कोई भी मेहनत भरा काम करते हुए सांस लेने में तकलीफ या सांसों का फूलना बेरी बेरी रोग का लक्षण हो सकता है।

हृदय गति बढ़ जाना

दिल की धड़कन तेज होना और अचानक से धीमी हो जाना भी बेरी बेरी रोग का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर इसकी जांच कराएं और अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

पैरों में सूजन

बेरी बेरी रोग से पीड़ित व्यक्तियों के पैरों में झुनझुनी और सूजन की समस्या बनी रहती है। पैर कांप रहें हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पैरों की मांसपेशियों में समस्या

पैरों की मांसपेशियों के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होना और हाथ-पैरों की महसूस कर पाने की शक्ति खराब होना भी बेरी बेरी के लक्षण हैं।

भ्रम होना

बेरी बेरी की समस्या में मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा होती है और साथ ही हर समय कंफ्यूज रहने के कारण बोलने में कठिनाई भी होने लगती है।

लकवा

बेरी बेरी के कारण शरीर सुन्न भी हो सकता है, जिसमें शरीर लकवाग्रस्त हो जाता है। इस समस्या के कारण रोगी आंखों की गति से कंट्रोल खो देते हैं।

शरीर में ये लक्षण दिखें तो तुरंत ही बेरी बेरी की जांच करवाएं और डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com