सुबह की धूप में बस 15 मिनट करें सैर, होगा फायदा

By Harsha Singh
28 Apr 2024, 12:00 IST

गर्मियों में लोग धूप से बचना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह-सुबह की हल्की धूप में सिर्फ 15 मिनट वॉक करने से आपके शरीर को कितना फायदा हो सकता है?

गर्मियों में कितने बजे की धूप है अच्छी?

गर्मी में धूप में वॉक करने का सही समय सुबह 7:30 से 8 बजे का होता है। इस समय तापमान कम होता है, जिसे बॉडी आसानी से सहन कर पाती है। इससे शरीर को कई फायदे भी होते हैं-

वजन घटाने में मिलेगी मदद

सुबह-सुबह की हल्की धूप में वॉक करने से शरीर में मौजूद फैट सेल्स कम होते हैं। ऐसे में आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

विटामिन-डी मिलेगा

अगर आप नेचुरल तरीके से विटामिन-डी लेना चाहते हैं, तो सुबह की धूप में वॉक करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आप खुद को कई समस्याओं से बचा सकते हैं।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

धूप में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। धूप में वॉक करने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ सकती है। इससे शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।

स्किन केयर में मिलेगी मदद

सुबह की धूप में अल्ट्रा वायलेट रेज नहीं होती हैं। ये स्किन प्रॉब्लम से लड़ने में मदद कर सकती हैं। सूरज के संपर्क में आने से सोरायसिस और एक्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

मूड होगा अच्छा

धूप में वॉक करने से इंसान के फोकस और फंक्शनल मेमोरी में सुधार होता है। धूप सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाती है। यह मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

गर्मियों में धूप में चलना अच्छा होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com