सोने से पहले रोज 5 मिनट करें मेडिटेशन, मन और दिमाग रहेंगे शांत

By Shilpy Arya
04 Dec 2024, 19:30 IST

रात में सोने से पहले किए जाने वाले मेडिटेशन को बेडटाइम मेड‍िटेशन कहते हैं। आपको रोज सोने से पहले 10 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इस स्टोरा में बोधिट्री इंडिया सेंटर, लखनऊ की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से जानिए इसके फायदे-

स्ट्रेस दूर करे

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग तनाव के शिकार रहते हैं क्योंकि वे ओवरथिंकिंग अधिक करे लगते हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए रोज सोने से पहले मेडिटेशन करें।

मेंटल हेल्थ के लिए

सोने से पहले रोज 5 मिनट मेडिटेशन करने से दिमाग की थकान को दूर करने में मदद मिलती है। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है।

फोकस बढ़ाए

अगर आपका भी किसी काम को करने में मन नहीं लगता है, तो आपको भी सोने से पहले रोज मेडिटेशन करना चाहिए। इससे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

बेहतर नींद

स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए सोने से पहले रोज मेडिटेशन करें। इससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

हेल्दी हार्ट के लिए

रोज सोने से पहले मेडिटेशन करने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इससे आपकी हार्ट बीट नॉर्मल होती है। दिल के काम करने की क्षमता बेहतर होती है।

मन और दिमाग शांत रखने के लिए सोने से पहले रोज 5 मिनट मेडिटेशन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com