सर्दियों में सोने से पहले खाएं 1 चम्मच शहद, होंगे फायदे

By Harsha Singh
14 Nov 2024, 17:45 IST

शहद का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। हालांकि, आज हम आपको सर्दियों में सोने से पहले शहद का सेवन करने के फायदे बताएंगे-

पोषक-तत्वों से भरपूर

शहद में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि शहद को सर्दियों में सोने से पहले खाने पर क्या फायदे होते हैं?

वजन कम होगा

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें, तो इसमें नींबू भी मिला सकते हैं।

खांसी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप खांसी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रात में सोने से पहले शहद का सेवन कर सकते हैं। गले की खांसी को दूर करने के लिए एक चम्मच शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खांसी से बचाते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

रात में सोने से पहले शहद का सेवन करने से स्किन को फायदा हो सकता है। इससे चेहरे पर नेचुरल चमक आ सकती है। साथ ही, स्किन खिली-खिली और बेदाग नजर आती है।  

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

जैसा हमने आपको बताया कि शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जा सकता है। आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से खुद को बचा सकते हैं।

बालों को होगा लाभ

सोने से पहले शहद खाने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बालों की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

सर्दियों में रात के समय शहद खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com