सुबह-सुबह क्यों खाना चाहिए सिरके में भीगा खीरा?

By Aditya Bharat
02 Jun 2025, 06:00 IST

खीरा और सेब का सिरका दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। जब इन्हें मिलाया जाए, तो यह कॉम्बिनेशन शरीर को अद्भुत लाभ देता है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसके फायदे।

बेहतर पाचन में सहायक

सेब का सिरका प्रोबायोटिक जैसा काम करता है। यह खीरे के फाइबर के साथ मिलकर आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को दुरुस्त करता है।

पेट की समस्याओं से राहत

गैस, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मलत्याग को नियमित करता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

खीरे में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करने में सहायक हैं। यह बोन डेंसिटी को बढ़ाता है और फ्रैक्चर के खतरे को कम करता है।

मेटाबॉलिज्म को करे बूस्ट

सेब के सिरके में डाइट्री फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।

भूख और क्रेविंग करे कंट्रोल

यह कॉम्बिनेशन भूख को कंट्रोल करता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

शरीर का डिटॉक्स करें

सेब का सिरका शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे के साथ मिलकर यह बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है।

यूरिक एसिड करे कम

अगर हाई यूरिक एसिड या गठिया की समस्या है, तो यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। सेब का सिरका यूरिक एसिड कम करने में मदद करता है।

खाने के साथ सलाद में सेब के सिरके में भीगे खीरे को शामिल करें। यह स्वादिष्ट भी है और सेहत को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com