सुबह आंतें होंगी साफ, 1 चम्मच पिएं यह तेल

By Himadri Singh Hada
03 Apr 2025, 18:00 IST

आजकल के अनियमित खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है, जिससे व्यक्ति की दिनचर्या भी प्रभावित होती है।

कब्ज की समस्या

कब्ज के कारण पेट में फूलने की समस्या पैदा होती है और व्यक्ति को पिंपल्स, एक्ने और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जिससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है।

पेट में दर्द और गैस की समस्या

कब्ज का मुख्य कारण पाचन क्रिया का सही तरीके से काम न करना है। जब बॉवेल मूवमेंट प्रभावित होता है, तो पेट में दर्द और गैस की समस्या होती है।

कैस्‍टर ऑयल का इस्तेमाल

कब्ज से राहत पाने के लिए कैस्‍टर ऑयल (अरंडी का तेल) एक प्राकृतिक उपाय है, जो पेट की गतिविधियों को बढ़ाकर पेट को साफ करने में मदद करता है।

कैस्‍टर ऑयल के फायदे

कैस्‍टर ऑयल एक स्‍टीमुलैंट लैक्‍साटिव होता है, जो मल को नरम करता है और पेट की गतिविधि को बढ़ाने के लिए काम करता है, ताकि कब्ज की समस्या दूर हो सके।

कैस्‍टर ऑयल कैसे इस्तेमाल करें?

कैस्‍टर ऑयल का उपयोग करते समय इसे सही मात्रा में ही लेना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट की मांसपेशियों में समस्या हो सकती है।

कैस्‍टर ऑयल का सेवन करने का तरीका

कैस्‍टर ऑयल को एक गिलास फल के रस में मिलाकर पीना सबसे अच्छा होता है। यह उसके स्वाद को बेहतर बना देता है और पेट पर ज्यादा असर डालता है।

कब्ज से राहत

कैस्‍टर ऑयल का सेवन करने के दो से छह घंटे में असर दिखने लगता है, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है और पेट साफ हो जाता है।

ध्यान रखें

कैस्‍टर ऑयल का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। इससे समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

अगर कब्ज की समस्या ज्यादा हो, तो इस तेल का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com