क्या लहसुन भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है?

By Aditya Bharat
30 Dec 2024, 16:00 IST

लहसुन भारतीय रसोई में खास मसाला है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा लहसुन खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रोबिन शर्मा से जानते हैं लहसुन से होने नाले अन्य नुकसानों के बारे में।

खाली पेट न खाएं लहसुन

खाली पेट ज्यादा लहसुन खाने से पेट में जलन हो सकती है। इससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

लिवर को हो सकता है नुकसान

लहसुन में मौजूद कुछ तत्व लिवर में टॉक्सिन्स जमा कर सकते हैं। यह लिवर टॉक्सिसिटी का कारण बन सकता है।

हार्ट बर्न का खतरा

ज्यादा लहसुन खाने से सीने में जलन और हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। खासकर जिन्हें एसिडिटी की समस्या है, उन्हें इससे बचना चाहिए।

खून पतला होने की समस्या

लहसुन खून को पतला करने का काम करता है। अगर आप पहले से खून पतला करने की दवाएं ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

चक्कर आने की दिक्कत

लहसुन ज्यादा खा लेने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जिससे चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसी हालत में लहसुन खाने से बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं सावधानी रखें

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लहसुन खाने से बचना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है।

बच्चे और बीमार लोग न खाएं लहसुन

छोटे बच्चों और लिवर या खून की कमी से जूझ रहे लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनकी समस्या बढ़ा सकता है।

लहसुन के फायदे तभी हैं, जब इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com