मुंह से बदबू आना सिर्फ ओरल हाइजीन की वजह से नहीं, बल्कि पेट की अंदरूनी गड़बड़ियों का संकेत भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। आइए डॉ. सूरज भगत से जानते हैं क्या पेट खराब होने से मुंह से बदबू आ सकती है?
क्या है हलीटोसिस?
सांसों से बदबू आने को मेडिकल भाषा में हलीटोसिस कहते हैं। यह शरीर में गैस, बैक्टीरिया या पाचन संबंधी गड़बड़ियों के कारण हो सकती है।
पेट और मुंह का सीधा कनेक्शन
हमारा मुंह और पाचन तंत्र जुड़े होते हैं। खाने के बाद पेट में बनने वाले रासायनिक यौगिक सांसों से बाहर निकलते हैं, जिससे बदबू आती है।
गैस्ट्रिक रिफ्लक्स से बदबू क्यों?
एसिड रिफ्लक्स की स्थिति में पेट का एसिड फूड पाइप में आ जाता है। इससे गले और मुंह में जलन और बदबू जैसी समस्या होती है।
अपच और फर्मेन्टेशन प्रक्रिया
अपच के कारण खाना ठीक से नहीं पचता और पेट में फर्मेन्टेशन होने लगता है। इससे गैस बनती है जो दुर्गंध के साथ सांसों से बाहर आती है।
कब्ज से कैसे आती है बदबू?
कब्ज के कारण भोजन आंतों में सड़ने लगता है। इससे दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं, जो सांसों से बदबू के रूप में निकलते हैं।
पेप्टिक अल्सर और दुर्गंध
पेप्टिक अल्सर के जरिए अगर ब्लीडिंग हो रही हो, तो उससे बदबूदार कंपाउंड बन सकते हैं। ये कंपाउंड सांसों के जरिए बाहर निकलते हैं।
सही डाइट है जरूरी
फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर डाइट लें। पेट को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स और हाइड्रेशन पर ध्यान दें।
ओरल हाइजीन के साथ पेट की जांच और इलाज कराएं। नियमित रूप से एक्सरसाइज और संतुलित जीवनशैली अपनाने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com