बादाम, पिस्ता या काजू: सर्दियों में हेल्‍थ के लिए क्‍या बेहतर है?

By Aditya Bharat
29 Nov 2024, 13:30 IST

ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन हर किसी की जरूरत अलग होती है। आइए जानते हैं डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा से कि आपके लिए कौन सा ड्राई फ्रूट है बेस्ट।

काजू

जिन्हें ज्यादा तनाव होता है, उन्हें काजू खाना चाहिए। काजू में विटामिन B6 होता है, जो सेरोटोनिन बनाने में मदद करता है। यह मूड को बेहतर बनाता है और मन को शांत करता है।

पिस्ता

अगर आपको नींद नहीं आती, तो पिस्ता खाएं। पिस्ता में मेलाटोनिन होता है, जो अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करता है। सोने से पहले थोड़े पिस्ता खाना फायदेमंद होगा।

ब्राजील नट्स

थायराइड से परेशान लोगों के लिए ब्राजील नट्स फायदेमंद हैं। रोजाना 2-3 ब्राजील नट्स खाने से थायराइड कंट्रोल में रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता।

पाइन नट्स

पाइन नट्स का सेवन सेक्सुअल लाइफ को सुधारने में मदद करता है। इसमें आर्जिनाइन होता है, जो ब्लड वेसल को फैलाता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग को तेज करता है। लेकिन इन्हें पानी में भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा होता है।

बादाम

बादाम को ऊर्जा का सोर्स माना जाता है। इसमें विटामिन E होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और याददाश्त को भी बढ़ाता है। रोजाना मुट्ठी भर बादाम खाना चाहिए।

सही मात्रा में खाएं ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स जरूर फायदेमंद हैं, लेकिन इनकी सही मात्रा भी जरूरी है। ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

हर ड्राई फ्रूट का अपना विशेष लाभ होता है। डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा के सुझाव के अनुसार अपनी सेहत की जरूरत के हिसाब से ड्राई फ्रूट्स का चयन करें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com