ये 9 आदतें फर्टिलिटी करती हैं खराब

By Priyanka Sharma
25 Oct 2024, 15:40 IST

कई लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे कुछ आदतों के कारण हो सकता है। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें -

लंबे समय तक बैठे रहना

लंबे समय तक बैठे रहने के कारण हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है, इसके अलावा, इससे स्पर्म के उत्पादन और इनकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।

वेजिटेबल ऑयल का सेवन करना

वेजिटेबल ऑयल का अधिक सेवन करने से हार्मोन्स के असंतुलन, सूजन बढ़ने और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, प्रोस्सेड अनाज के सेवन से भी बचें। इससे पुरुषों के स्पर्म की गुणवत्ता कम होती है और महिलाओं को इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है, जिसका प्रभाव फर्टिलिटी पर पड़ता है।

स्ट्रेस होना

अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स असंतुलित होते हैं, जिसके कारण लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

अधिक मीठा खाना

अधिक मीठे का सेवन करने से अनियमित पीरियड्स और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने की समस्या हो सकती है। इससे फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अल्कोहल के सेवन से भी बचें।

नींद की कमी होना

कई बार नींद की कमी होने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण फर्टिलिटी हार्मोन्स पर असर पड़ता है।

हार्मोन्स का असंतुलित होना

शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन होने के कारण लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं।

प्लास्टिक का इस्तेमाल करना

अधिक प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ फर्टिलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अधिक प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

लेख में बताई गई 9 आदतों के कारण लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com