किस (Kiss) करना सिर्फ प्यार जताने का तरीका नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह जानकारी नीदरलैंड ऑर्गनाइजेशन फॉर एप्लाइड साइंटिफिक रिसर्च द्वारा किए गए एक अध्ययन से ली गई है। तो आइए जानते हैं किस करने के 7 जबरदस्त फायदे।
इम्यूनिटी बढ़ाता है किस
शोध के अनुसार, किस करने से 8 करोड़ बैक्टीरिया का आदान-प्रदान होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह एक नेचुरल वैक्सीनेशन की तरह काम करता है।
दांतों और मसूड़ों की सुरक्षा
किसिंग से लार का प्रवाह बढ़ता है, जो मुंह की एसिडिटी को कम करता है। यह कैविटी और दांतों की सड़न से बचाने में मदद करता है।
तनाव करे दूर
किस करते समय ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन आपके मूड को बेहतर बनाने के साथ तनाव को भी कम करते हैं।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
किस करने से दिल की धड़कन तेज होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आता है। यह स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को भी घटाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
कैलोरी बर्न करता है किस
एक मिनट का किस 2 से 6 कैलोरी बर्न करता है। अगर आप एक घंटे तक किस करें तो वाकई एक छोटे वर्कआउट जितनी कैलोरी खर्च हो सकती है।
चेहरे की मांसपेशियों को बनाए टोन
किस करते समय आपके चेहरे की करीब 30 मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इससे गाल टोन होते हैं और चेहरा ज्यादा जवां और आकर्षक दिखता है।
दिल, दर्द और एलर्जी- तीनों में राहत
किसिंग न केवल दिल के लिए फायदेमंद है, बल्कि एलर्जी को कम करती है और दर्द निवारक की तरह काम करती है। ये आपको खुश और स्वस्थ दोनों बनाए रखती है।
किस करने से सेहत को ये सारे लाभ मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com