6 कारणों से होती हैं आंतों से जुड़ी समस्या

By Priyanka Sharma
07 Dec 2024, 14:00 IST

शरीर में गट का हेल्दी रहना जरूरी है। इससे जुड़ी परेशानियां होने पर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें गट हेल्थ की परेशानी क्यों होती है?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'कई लोगों को ब्लोटिंग, कब्ज, सिरदर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती है। ऐसा खराब गट हेल्थ के कारण हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें।'

प्रोसेस्ड शुगर खाना

प्रोसेस्ड शुगर का अधिक सेवन करने से लोगों के गट में बैड बैक्टीरिया बढ़ने लगते है। इसके कारण गट के गुड बैक्टीरिया कम होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

प्रोसेस्ड फैट खाना

प्रोसेस्ड फैट स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इनके अधिक सेवन से बचें। इससे लोगों को सूजन आने और गट में बैड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं।

क्रोनिक स्ट्रेस की समस्या

कई लोगों को क्रोनिक स्ट्रेस की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को ब्रेन और गट से जुड़ी समस्याएं होती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को कई नुकसान होते हैं।

एंटी-बायोटिक्स लेना

कई लोग नियमित रूप से एंटी-बायोटिक्स का सेवन करते हैं। जिसके कारण लोगों के गट में गुड बैक्टीरिया कम होने लगते हैं। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी लोगों को गट और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनको नजरअंदाज न करें।

पर्याप्त नींद न लेना

पर्याप्त नींद न लेने का असर लोगों के पाचन और गट पर पड़ता है। इसके कारण लोगों को एसिडिटी और ब्लोटिंग से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

लेख में बताए गए कारणों से लोगों को आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com