सर्दियों में लाइफस्टाइल और खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सेहत पर प्रभाव
ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, फ्लू और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं आम हैं। ठंडी चीजों का सेवन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
पैक्ड या डिब्बाबंद जूस
पैक्ड या डिब्बाबंद जूस में ज्यादा शुगर होती है, जो इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
सर्दियों में ठंडी दही, शेक या स्मूदी का सेवन करने से बचना चाहिए। इनके सेवन से कफ और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, दही से सीने में घरघराहट भी हो सकती है।
रेड मीट
सर्दी में रेड मीट का ज्यादा सेवन करने से गले में म्यूकस जमा हो सकता है। म्यूकस का ज्यादा जमना सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
ठंडे सलाद और कच्चा खाना
सर्दियों में ठंडे सलाद और कच्चा खाना खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा बढ़ सकता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इसके अलावा, रॉ फूड आइटम्स, जैसे कच्चे फल और सलाद, पाचन में भी समस्या पैदा कर सकते हैं।
कैफीन
सर्दी के मौसम में अक्सर लोग कॉफी, चाय या अन्य कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं। इसका ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।खासतौर पर, कफ या खांसी से परेशान लोगों में ये समस्या बढ़ सकती है।
बहुत मीठी चीजें
सर्दियों में बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ठंड के मौसम में इनका ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ये चीजें शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं। इससे सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बचाव के तरीके
शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए गर्म पानी, हर्बल टी या शहद-नींबू का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, एक्सरसाइज करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है।
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com