ये 5 संकेत बताते हैं आपने गलत पार्टनर चुना

By Aditya Bharat
14 Feb 2025, 06:00 IST

हर इंसान के अंदर कई चेहरे होते हैं। पहली मुलाकात में हम किसी को पूरी तरह नहीं पहचान पाते। यही वजह है कि प्यार में कई बार हम गलत इंसान को चुन लेते हैं और बाद में दुखी होते हैं। अगर आप नए रिश्ते में हैं, तो कुछ संकेत आपको बता सकते हैं कि आपका पार्टनर सही है या नहीं।

क्या उनका प्यार सच्चा है?

अगर आपका पार्टनर हर समय सिर्फ शारीरिक संबंधों की बात करता है और भावनाओं को नजरअंदाज करता है, तो यह सही संकेत नहीं है। प्यार सिर्फ फिजिकल अट्रैक्शन नहीं होता, बल्कि दिल और दिमाग का भी जुड़ाव होता है।

बार-बार झूठ बोलना और बहाने बनाना

अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर भी झूठ बोलता है या आपको बहलाने के लिए नई कहानियां गढ़ता है, तो यह धोखे का संकेत हो सकता है। एक सच्चे रिश्ते में ईमानदारी सबसे अहम होती है।

बात करने का समय भी न मिले?

रिश्ते में बातचीत सबसे जरूरी होती है। अगर आपका पार्टनर हमेशा बिजी रहने का बहाना बनाता है और आपके लिए समय नहीं निकालता, तो यह चिंता की बात हो सकती है। प्यार में एक-दूसरे को समय देना बहुत जरूरी होता है।

सम्मान न करना

अगर आपका पार्टनर प्यार से बात करता है, लेकिन गुस्से में गालियां देता है या मारपीट करता है, तो यह रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। प्यार में सम्मान बहुत जरूरी होता है। जहां इज्जत न हो, वहां प्यार भी नहीं टिकता।

हर बात पर जिद और समझौता न करना

रिश्ते में समझौता करना जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर हमेशा अपनी जिद पर अड़ा रहता है और आपकी बात को महत्व नहीं देता, तो यह रिश्ते में परेशानी ला सकता है। प्यार में दोनों को एक-दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

क्या आपको हमेशा तकलीफ महसूस होती है?

अगर इस रिश्ते में आप खुश नहीं रहते और हर समय दुखी महसूस करते हैं, तो आपको सोचना चाहिए कि यह रिश्ता आपके लिए सही है या नहीं। सच्चा प्यार खुशी और सुकून देता है, दर्द नहीं।

आगे बढ़ना ही सही फैसला हो सकता है

अगर ये सभी संकेत आपके रिश्ते में नजर आते हैं, तो आपको इसे खत्म करने के बारे में सोचना चाहिए। एक बुरा रिश्ता आपकी जिंदगी को मुश्किल बना सकता है। खुद के लिए सही फैसला लेना जरूरी होता है।

रिश्ता वही अच्छा होता है जिसमें प्यार, सम्मान और विश्वास हो। अगर आपको सही इंसान मिल जाए तो रिश्ते को पूरे दिल से निभाएं। लेकिन अगर रिश्ता सिर्फ तकलीफ देता है, तो खुद के लिए एक नई शुरुआत करना ही सही होगा। रिलेशनशिप से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com