आजकल की भाग-दौड़ वाली जिंदगी ने हमारी नींद और आराम पर असर डाला है। देर रात तक जागने और सुबह देर से उठने की आदत ने तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा दिया है। आसे में आइए कोलोराडो-बोल्डर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर सेलिन वेटर द्वारा किए गए रिसर्च से जानते हैं सुबह जल्दी उठने के फायदे।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर
सुबह देर से उठने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इस आदत से मानसिक तनाव, मोटापा, आलस्य और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।
जल्दी उठने के फायदे
सुबह जल्दी उठने से न केवल आपका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक स्थिति भी ताजगी से भरी रहती है।
एक्सरसाइज से शरीर में एनर्जी
सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी खत्म होती है और शरीर एक्टिव हो जाता है, जिससे दिनभर की मेहनत में आसानी होती है।
दिल की सेहत का ध्यान रखें
सुबह उठकर एक्सरसाइज करने से दिल की सेहत बेहतर रहती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और हृदय संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
ताजगी से भरी सुबह की हवा
सुबह का वातावरण ताजगी से भरा होता है जो कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। सुबह उठने से ताजी हवा भी मिलती है।
मानसिक दबाव से बचाव
सुबह जल्दी उठने से दिन भर के काम निपटाने का समय मिल जाता है, जिससे मानसिक दबाव और तनाव कम होता है।
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है
जल्दी उठने से ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है, क्योंकि मानसिक दबाव कम होता है।
सुबह जल्दी उठने और एक्सरसाइज करने की आदतें आपको न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी ताजगी और स्फूर्ति का एहसास कराती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com