तनाव एक आम समस्या बन गई है, जिसका सामना हम में से ज्यादातर लोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया से, तनाव को कम करने के तरीकों के बारे में।
कई बीमारियों का कारण है
डॉ. दीक्षा के अनुसार, तनाव हमारे शरीर पर कई तरह से असर डालता है। यह थायराइड, डायबिटीज, मोटापा, हार्मोनल असंतुलन, पेट की समस्याएं, माइग्रेन और अवसाद जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।
पाचन तंत्र पर प्रभाव
तनाव का असर सबसे ज्यादा पाचन तंत्र पर पड़ता है। यह एसिड रिफ्लक्स, गैस, अल्सर और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याओं को जन्म देता है। इसके कारण अपच और पेट दर्द भी हो सकता है।
हार्मोन और वजन पर असर
तनाव हार्मोन के असंतुलन का कारण बनता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके कारण ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। तनाव को कम करने के उपायों को अपनाने से कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
क्यों कम करें तवान?
तनाव का सही मैनेजमेंट करने से ऑटोइम्यून विकारों, त्वचा संबंधी समस्याओं और सूजन जैसी परेशानियों को रोकने या कम करने में मदद मिलती है।
प्रकृति में समय बिताएं
अपने काम से समय निकालकर प्रकृति के करीब जाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और आत्मा के साथ जुड़ाव महसूस होता है।
अपनी पसंदीदा चीजें करें
जो काम आपको खुशी देता है, उसे करें। जैसे संगीत सुनना, किताब पढ़ना या अपमी हॉबी के लिए समय निकालना। यह तनाव को कम करने में मदद करता है।
व्यायाम और मेडिटेशन से लाभ होगा
नियमित योग, व्यायाम और मेडिटेशन तनाव को दूर करने में कारगर हैं। यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी आपको मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा आप अपने घर को भी व्यवस्थित कर सकते हैं।
इन आसान उपायों को अपना कर आप स्ट्रेस से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com