कई लोगों के मूंह से बदबू आना आम बात होती है। आइए जानते हैं कि मुंह से बदबू दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?
सही से ब्रश न करना
कई बार सही तरीके से ब्रश न करने से भी मुंह से बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए सही तरीके से ब्रश करना चाहिए।
पानी पीना
कई बार गलत बैक्टीरिया की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। दिन ज्यादा से ज्यादा से पानी पीने से बदबू आना बंद हो जीता है।
धूम्रपान से दूरी
धूम्रपान करना मुंह से बदबू आने का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए धूम्रपान करने से बचना चाहिए।
लौंग खाना
अगर आपको लंबे समय से मुंह से बदबू आने की समस्या हो रही है तो आप दिन भर में 2-3 लौंग खा सकते हैं।
ब्रश करना
दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए। ऐसा करने से दांत भी साफ रहते हैं और मुंह से बदबू का आना भी बंद हो जाता है।
जीभ को साफ करना
रोजाना नियमित रूप से जीभ को साफ करना चाहिए। इससे इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है और मुंंह से बदबू भी नहीं आती है।
तुलसी की पत्ती चबाना
तुलसी में कई प्रकार के औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्ती को चबाने से मुंह की बदबू कम होने लगती है।
सौंफ खाना
यह ठंडा होता है। इसे भोजन करने के बाद खाने से पेट ठंडा रहता है। यह मुंह से आने वाली बदबू को कम करता है और पाचन को भी दुरुस्त करता है।
सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com