क्या मेडिटेशन करने से गुस्सा कम आता है? एक्सपर्ट से जानिए

By Aditya Bharat
23 Jan 2025, 15:30 IST

आजकल की व्यस्त जिंदगी में तनाव और गुस्सा आम समस्या बन गए हैं। लेकिन क्या मेडिटेशन के जरिए गुस्से पर काबू पाया जा सकता है? आइए सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

गुस्से के दौरान क्या होता है?

जब हम गुस्से में होते हैं, तो हमारी सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है। दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और हम बिना सोचे-समझे रिएक्ट करते हैं।

मेडिटेशन कैसे करता है मदद?

मेडिटेशन का अभ्यास करने से आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल पाना सीखते हैं। यह आपको शांत रहने और तनाव को कम करने में मदद करता है।

गुस्से में मेडिटेशन का असर

अगर गुस्से के दौरान मेडिटेशन किया जाए, तो यह दिमाग को शांत कर सकता है। रोजाना इसका अभ्यास करने से गुस्से को संभालने की क्षमता बढ़ती है।

इमोशनल हेल्थ के लिए फायदेमंद

मेडिटेशन करने से आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। इससे आपको पता चलता है कि किन परिस्थितियों में कैसे रिएक्ट करना है।

बेहतर नींद के लिए मेडिटेशन

दिनभर के तनाव के कारण हमारा दिमाग शांत नहीं रहता। लेकिन मेडिटेशन के जरिए आप दिमाग को रिलैक्स कर सकते हैं, जिससे नींद भी बेहतर होती है।

दिल के लिए फायदेमंद

गुस्से में दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। मेडिटेशन से आप रिलैक्स महसूस करते हैं और दिल हेल्दी रहता है

बुरी आदतों के लिए मेडिटेशन

अगर आप कोई बुरी आदत छोड़ना चाहते हैं, तो मेडिटेशन आपकी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे नई और अच्छी आदतें विकसित होती हैं।

मेडिटेशन आपको न सिर्फ गुस्से पर काबू करना सिखाता है, बल्कि मानसिक शांति और खुशी का एहसास भी कराता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com