अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं और दवाएं ले-लेकर थक चुके हैं, तो अब वक्त है अपनी आदतों को सुधारने का। आइए हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा से जानते हैं कुछ आदतें जो आपको स्वस्थ बनाए रखेंगे।
रोज सुबह जल्दी उठना
सुबह जल्दी उठने से शरीर को ताजी हवा और सूरज की रोशनी मिलती है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
संतुलित भोजन है असली दवा
हर दिन ताजा और घर का बना खाना खाएं। सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, जिससे बीमारियां दूर रहती हैं।
हर दिन एक्सरसाइज करें
हल्की दौड़, योग या सैर करना शरीर को फिट रखता है। नियमित व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।
नींद पूरी लेना जरूरी है
रात को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें। अधूरी नींद से शरीर थका रहता है और बीमारियां जल्दी घेरती हैं।
ज्यादा पानी पीना न भूलें
शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। दिनभर में 7-8 गिलास पानी पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन भी साफ रहती है।
तनाव मत लें
हर छोटी बात पर तनाव लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। ध्यान, गहरी सांसें और मनपसंद काम करने से तनाव कम होता है।
साफ-सफाई को आदत बनाएं
हाथ धोना, खाना साफ बर्तनों में खाना और रोज नहाना जैसी आदतें आपको कई बीमारियों से बचा सकती हैं।
दवाओं पर निर्भर रहना एक अस्थायी समाधान है। अच्छी आदतें अपनाकर आप अपने शरीर को इतना मजबूत बना सकते हैं कि बीमारियां पास भी न भटकें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com