जब कोई रिश्ता टूटता है, तो उसका असर सिर्फ भावनाओं पर नहीं, बल्कि शरीर पर भी होता है। खासकर लड़कों के लिए, इसका असर इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी हो सकता है।
तनाव से हार्मोन गड़बड़ाते हैं
ब्रेकअप के बाद मानसिक तनाव बढ़ता है। यह तनाव शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ा देता है। ज्यादा कोर्टिसोल इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है।
नींद और भूख पर असर
लड़के ब्रेकअप के बाद अक्सर ठीक से सो नहीं पाते या खाना छोड़ देते हैं। यह दोनों ही बातें इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती हैं, जिससे बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं।
अकेलापन और इम्यूनिटी
NIH की रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कोई व्यक्ति खुद को अकेला महसूस करता है, तो उसका असर सीधा उसकी इम्यूनिटी पर पड़ता है। ब्रेकअप के बाद जो अकेलापन आता है, वह शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत को कम कर सकता है।
कमजोरी महसूस होती है
कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ब्रेकअप के बाद सूजन से जुड़े प्रोटीन (inflammatory markers) शरीर में बढ़ सकते हैं। यह शरीर को अंदर से थका और कमजोर महसूस करा सकते हैं।
लड़कों पर ज्यादा असर क्यों?
कई बार लड़के अपने जज्बात खुलकर जाहिर नहीं करते। वे तकलीफ छुपा लेते हैं, जिससे मानसिक बोझ और बढ़ता है और इम्यूनिटी और गिर जाती है।
बीमारी का डर बढ़ सकता है
कमजोर इम्यून सिस्टम का मतलब है, सर्दी, बुखार या वायरल जैसी चीजें जल्दी लग सकती हैं। ब्रेकअप के बाद ये लक्षण नजर आएं तो ध्यान देना जरूरी है।
क्या किया जाए?
योग, व्यायाम, अच्छे खानपान और दोस्तों से बात करने से इम्यून सिस्टम को वापस मजबूत किया जा सकता है। प्रोफेशनल मदद भी असरदार हो सकती है।
ब्रेकअप भले ही दुखद हो, लेकिन ये कोई स्थायी बीमारी नहीं है। खुद पर ध्यान देकर, समय देकर और हेल्दी आदतें अपनाकर लड़के भी फिर से खुद को स्वस्थ बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com