शांत मन और पॉजिटिव थॉट्स के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

By Lakshita Negi
27 Dec 2024, 16:00 IST

शांत और पॉजिटिव मन पाने के लिए हैं परेशान? आजकल की इस बीजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अकसर स्ट्रेस और टेंशन में रहते हैं। इसके कारण नेगेटिव थॉट्स ज्यादा आती हैं। हमारे इस लेख में हम आपको काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ नेहा आनंद द्वारा बताए कुछ उपाय बताएंगे जिससे आपकी लाइफ शांत और पॉजिटिव हो सकती है।

ध्यान (Meditation) मानसिक शांति के लिए

मन को शांत और सही रखने के लिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट का मेडिटेशन करना फायदेमंद होता है। ध्यान करने से मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है और इससे विचारों में भी पॉजिटिविटी बढ़ती है।

शांत मन के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज

गहरी श्वास लेने से न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल पीस भी मिलता है। नियमित रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से नर्वस सिस्टम शांत होती है और स्ट्रेस कम होता है।

मेंटल पीस के लिए नेचर में टाइम बिताएं

नेचर के साथ टच में रहने से मन शांत होता है। हरे-भरे बगीचे, झीलें या नदी के पास थोड़ा सा समय बिताने से मेंटल हेल्थ अच्छी होती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है।

सकारात्मक सोच (Positive Thinking)

आपके विचारों का आपके मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर गहरा असर होता है। अगर आप पॉजिटिव सोचते हैं, तो आपका मन भी शांत रहेगा। जब भी नेगेटिव थॉट्स आएं, उन्हें तुरंत पॉजिटिव थॉट्स से बदलने की कोशिश करें।

शांत मन के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल

आपकी मेंटल पीस और पॉजिटिविटी का डायरेक्ट रिलेशन आपकी फिजिकल हेल्थ से होता है।इसलिए बैलेंस डाइट लें और पर्याप्त नींद ले, इससे मन और बॉडी दोनों हेल्दी रहेगी।

सेल्फ लव और पॉजिटिविटी

जब आप खुद से प्यार करने लगते हैं और खुद को एक्सेप्ट करना सीख जाते हैं, तो आपका मन शांत होता है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। खुद को प्यार और सम्मान देने से मेंटल हेल्थ भी अच्छी होती है।

इन उपायों से आप अपने मन को शांत और लाइफ में पॉजिटिविटी को बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.