पुरुषों को टाइट जींस क्यों नहीं पहनना चाहिए? जानें नुकसान

By Deepak Kumar
29 Jul 2025, 19:30 IST

टाइट जींस पहनना आजकल फैशन बन गया है, लेकिन पुरुषों के लिए यह सेहत के लिहाज से नुकसानदेह हो सकता है। आइए स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से पुरुषों में कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

इंफर्टिलिटी का खतरा

टाइट जींस से जांघों का तापमान बढ़ता है, जिससे स्पर्म काउंट घट सकता है। लंबे समय तक पहनने से पुरुषों में इंफर्टिलिटी यानी नपुंसकता का खतरा भी हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है बाधित

ज्यादा टाइट जींस नसों पर दबाव डालती है, जिससे ब्लड फ्लो रुक सकता है। इससे स्किन पर खुजली, रैशेस और फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।

स्लिप डिस्क का रिस्क

लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से बैठने और उठने में परेशानी होती है। यह धीरे-धीरे कमर दर्द और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

प्राइवेट पार्ट पर असर

अंडकोष के पास ब्लड सर्कुलेशन रुकने से पुरुषों को भारी नुकसान हो सकता है। ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से यह संवेदनशील हिस्सा डैमेज हो सकता है।

स्किन की नमी होती है खत्म

टाइट जींस स्किन से चिपकी रहती है जिससे नमी कम हो जाती है। इससे स्किन पर रैशेस, खुजली और जलन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।

संक्रमण का खतरा

टाइट जींस से पसीना सूख नहीं पाता, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है। लंबे समय तक स्किनी जींस पहनने से स्किन फंगल हो सकती है।

पहनने से पहले बरतें सावधानी

रोज टाइट जींस पहनने से बचें। ऐसे कपड़े पहनें जो स्किन फ्रेंडली और आरामदायक हों। गर्मी में हल्के कपड़े पहनें और एलर्जी होने पर तुरंत खुली पैंट्स अपनाएं।

पुरुषों को चाहिए कि टाइट जींस की बजाय ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें। इसके अलावा बच्चों को भी टाइट कपड़ों की आदत न डालें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com