मोरिंगा में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे पुरुषों के स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें पुरुष इसका इस्तेमाल कैसे करें?
एक्सपर्ट की राय
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, 'मोरिंगा के पत्तों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पुरुषों के स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।'
मोरिंगा के पत्तों में मौजूद गुण
औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा के पत्तों में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी, ए और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जिससे स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं।
मोरिंगा का कैसे करें इस्तेमाल?
मोरिंगा पत्तियों को चबाकर, सब्जी में डालकर, जूस बनाकर, चाय बनाकर, काढ़ा बनाकर और इनकी चाय को बनाकर पिया जा सकता है। इससे पुरुषों के स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
फर्टिलिटी बेहतर करे
भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण पुरुषों को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या हो सकती है। मोरिंगा में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से फर्टिलिटी और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद
मोरिंगा के पत्तों या पाउडर में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
स्पर्म काउंट बेहतर करे
मोरिंगा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से स्पर्म काउंट और सीमन वॉल्यूम को बेहतर करने में मदद मिलती है।
मोरिंगा के अन्य फायदे
मोरिंगा का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने, शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने और इरेक्टाइल डिसफंक्शन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
पुरुष मोरिंगा का इस्तेमाल लेख में बताए गए तरीकों से कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com