पुरुषों में टेस्‍टोस्‍टेरॉन की कमी के 7 संकेत

By Aditya Bharat
23 Apr 2025, 15:00 IST

टेस्टोस्टेरॉन पुरुषों में पाया जाने वाला मुख्य हार्मोन है। यह यौन स्वास्थ्य, मांसपेशियों की मजबूती और ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

टेस्टोस्टेरॉन क्यों जरूरी है?

यह हार्मोन मांसपेशियों, हड्डियों और दिल की सेहत के लिए जरूरी है। इसकी कमी से शारीरिक और मानसिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

टेस्टोस्टेरॉन की कमी के संकेत

इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना, मांसपेशियों की कमजोरी और यौन इच्छा में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर पर असर

लो टेस्टोस्टेरॉन के कारण शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है और मांसपेशियों की डंसिटी कम हो जाती है, जिससे कमजोरी महसूस होती है।

दिल की सेहत पर प्रभाव

टेस्टोस्टेरॉन की कमी से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है और दिल की कार्यप्रणाली पर असर डालता है।

यौन स्वास्थ्य पर असर

इस हार्मोन की कमी से यौन इच्छा में कमी आ सकती है। यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन और आत्मविश्वास में गिरावट का कारण बन सकता है।

एनर्जी लेवल में गिरावट

लो टेस्टोस्टेरॉन से व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस कर सकता है। व्यायाम और योग का भी असर कम दिखता है, जिससे शरीर कमजोर पड़ने लगता है।

टेस्टोस्टेरॉन बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय

स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बढ़ाया जा सकता है। स्मोकिंग और अल्कोहल से बचना फायदेमंद है।

अगर लक्षण दिखें तो ब्लड टेस्ट करवाएं। डॉक्टर की सलाह से सही इलाज और जीवनशैली में बदलाव कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com