पुरुष त्वचा निखारने के लिए लगाएं ग्लिसरीन, जानें तरीका

By Aditya Bharat
20 Dec 2024, 17:30 IST

ग्लिसरीन को महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। इसे त्वचा पर लगाने से कई फायदे हो सकते हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं पुरुषों को ग्लिसरीन चेहरे पर क्यों लगाना चाहिए और इसके क्या फायदे होते हैं।

ग्लिसरीन स्किन को नमी देगा

ग्लिसरीन त्वचा को नमी देता है, जिससे चेहरे पर हाइड्रेशन बना रहता है। यह त्वचा को सूखा और बेजान होने से बचाता है।

ग्लिसरीन से आएगी चेहरे पर चमक

ग्लिसरीन त्वचा की चमक को बढ़ाता है और उसे हेल्दी लुक देता है। इससे आपकी त्वचा ज्यादा जवां और ताजगी से भरी हुई दिखने लगती है।

झुर्रियां और फाइन लाइंस

ग्लिसरीन का नियमित इस्तेमाल त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है। यह आपकी त्वचा को टाइट और यंग बनाए रखता है।

मुंहासों से बचाता है

ग्लिसरीन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से बचाव करते हैं।

शेविंग के बाद ग्लिसरीन लगाएं

अगर आप शेविंग करते हैं, तो बाद में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से त्वचा की जलन शांत हो सकती है और त्वचा को सुकून मिलता है।

कैसे इस्तेमाल करें ग्लिसरीन?

ग्लिसरीन को सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे गुलाब जल के साथ मिला कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं।

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए सावधानी

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ग्लिसरीन से जलन हो सकती है। ऐसे में इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

ग्लिसरीन के इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com