क्या प्रोटीन पाउडर लेने से कम होता है स्पर्म काउंट? जानें

By Aditya Bharat
01 Feb 2025, 14:00 IST

कई महिलाएं लंबे समय से प्रेग्नेंसी की योजना बनाती हैं, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती। इसका कारण केवल महिला के शरीर में नहीं, बल्कि पुरुष के स्पर्म काउंट में भी हो सकता है। आइए डॉ. रीमा सरकार से जानते हैं कि क्या प्रोटीन पाउडर लेने से स्पर्म काउंट कम होता है?

स्पर्म काउंट

जब पुरुष का स्पर्म काउंट कम होता है, तो महिला को गर्भवती होने में कठिनाई हो सकती है। यह एक गंभीर समस्या बन सकती है, जिससे कई जोड़े प्रभावित होते हैं।

स्मोकिंग और अल्कोहल का असर

अक्सर लोग मानते हैं कि सिगरेट और अल्कोहल की वजह से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन पाउडर का सेवन भी स्पर्म काउंट को प्रभावित कर सकता है?

प्रोटीन पाउडर और फर्टिलिटी

ज्यादातर प्रोटीन पाउडर का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम कर सकता है, जिससे स्पर्म काउंट पर असर पड़ता है।

टेस्टोस्टेरोन का असर

प्रोटीन पाउडर में अक्सर टेस्टोस्टेरोन डाला जाता है। यह एक मेल हार्मोन है, जो पुरुषों की मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है।

डॉक्टर की सलाह जरूरी है

अगर आप प्रोटीन पाउडर का सेवन करना चाहते हैं, तो इससे पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें, ताकि आपकी फर्टिलिटी प्रभावित न हो।

प्रोटीन पाउडर का चयन कैसे करें?

प्रोटीन पाउडर के लेबल को ध्यान से पढ़ें। ऐसे पाउडर से बचें जिनमें टेस्टोस्टेरोन डाला गया हो, क्योंकि यह आपकी फर्टिलिटी पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

प्रोटीन के नैचुरल सोर्स

प्राकृतिक तरीके से प्रोटीन की जरूरत पूरी करें। हरी मूंग, दालें, मांस, सी फूड, अंडे, बींस और मेवे जैसी खाने की चीजें ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

प्राकृतिक आहार से प्रोटीन का सेवन करना पुरुषों की सेहत और फर्टिलिटी के लिए बेहतर है। सही आहार से आप स्वस्थ रह सकते हैं और कंसीव करने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com