चुकंदर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में आइए जानते हैं डाइटिशियन गरिमा गोयल से पुरुषों का चुकंदर खाना क्यों जरूरी है।
शरीर में खून की कमी में मददगार
चुकंदर में आयरन और फोलिक एसिड मौजूद होते हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। इसका सेवन करने ताकत भी मिलती है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और दिल की बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। पुरुषों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है।
बढ़ाए स्टैमिना और ताकत
रोजाना चुकंदर का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिससे शरीर को स्टैमिना बढ़ता है और इसी के साथ थकान भी दूर होती है।
डिमेंशिया से बचाव
अगर आपको डिमेंशिया की बीमारी है तो आपको रोज चुकंदर का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से डिमेंशिया से बचाव होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखते हैं। चुकंदर के फायदों के लिए आप इसका जूस भी पी सकते हैं।
सेक्शुअल हेल्थ में सुधार होता है
चुकंदर सेक्शुअल हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड मौजूद होते हैं जो शरीर में खून के प्रवाह को बेहतर बनाते हैं।
भूख को कंट्रोल करता है
चुकंदर का सेवन भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप इसे रोजाना नाश्ते में खा सकते हैं। आप इसका जूस भी पी सकते हैं, जूस भी काफी लाभकारी है।
चुकंदर का सेवन ताजे रूप में करें और इसे बिना किसी अतिरिक्त चीज के सेवन करें। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com