ये हैं पुरुषों की फर्टिलिटी खराब करने वाली 5 आदतें

By Deepak Kumar
05 Jun 2025, 17:45 IST

हर कपल की ख्वाहिश होती है कि उन्हें संतान सुख मिले, लेकिन कई बार पुरुषों की कुछ आदतें उनकी फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें वे 5 आदतें जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचाती हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार

यहां हार्मोन एंड गट हेल्थ कोच और डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान करने वाले कारकों के बारे में बताया है।

ज्यादा तनाव लेना

लगातार तनाव लेना शरीर के हार्मोन संतुलन को बिगाड़ता है। इसका सीधा असर स्पर्म क्वालिटी और काउंट पर पड़ता है, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है।

जंक और प्रोसेस्ड फूड

ज्यादा मात्रा में जंक फूड, फ्रोजन और प्रोसेस्ड चीजों का सेवन शरीर में टॉक्सिन बढ़ाता है। इससे न सिर्फ पाचन बिगड़ता है बल्कि फर्टिलिटी पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

खराब लाइफस्टाइल

बैठे रहने की आदत, खराब डाइट और व्यायाम की कमी पुरुषों की प्रजनन क्षमता घटा सकती है। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर फर्टिलिटी को बेहतर किया जा सकता है।

शराब का अधिक सेवन

ज्यादा शराब पीना न सिर्फ लिवर और दिमाग को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह स्पर्म की क्वालिटी और संख्या को भी घटा सकता है, जिससे कंसीव करना मुश्किल होता है।

देर रात तक काम करना

रात को देर तक काम करने से शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता, जिससे हार्मोनल असंतुलन और थकावट होती है। इसका असर फर्टिलिटी पर पड़ सकता है।

पोषक तत्वों की कमी

विटामिन B12, जिंक, सेलेनियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की कमी पुरुषों की फर्टिलिटी को कमजोर कर सकती है। संतुलित डाइट जरूरी है।

नियमित एक्सरसाइज से टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्पर्म हेल्थ में सुधार होता है और प्रजनन क्षमता बनी रहती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com