मोच क्यों आती है? जानें दूर करने के तरीके

By Shilpy Arya
27 May 2025, 20:45 IST

हाथ या पैर में मोच आने की दिक्कत का सामना लगभग सभीको करना पड़ता है। यह कई बार बेहद दर्दनाक होती है। लेख में जानें मोच आने के कारण व उपाय-

मोच क्यों आती है?

मोच आने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें चोट लगना, कमजोर हड्डियां, थकान, अधिक चलना, गलत जूते व चप्पल शामिल हैं।

सिकाई

मोच आने पर बर्फ की सिकाई करने से लाभ मिलता है। 1 बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर मोच पर मलें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।

हल्दी

हल्दी खाने के साथ-साथ इसे लगाना भी दर्द दूर कर सकता है। हल्दी पाउडर का लेप बनाकर दर्द पर लगाएं।

एलोवेरा

मोच आने पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे प्रभावित हिस्से की लालिमा और सूजन कम होती है। साथ ही त्वचा को ठंडक मिलती है।

हल्दी दूध

हल्दी वाला दूध पीकर सोने से मोच की दर्द और सूजन कम होती है। इसके करक्यूमिन के गुण लाभकारी होते हैं।

सावधानी

मोच आने पर इन तरीकों से आराम मिल सकती है। लेकिन, दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर से मिलें।

मोच आने पर राहत पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे आजमाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com