शरीर की गर्मी बढ़ने पर क्या खाएं?

By Himadri Singh Hada
20 Apr 2025, 07:00 IST

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ना आम बात है, जिससे थकावट, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

आइए न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल से जानते हैं कुछ फूड्स के बारे में जो शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

शरीर की गर्मी का संकेत

गर्मी में जब स्किन पर रैशेज या मुंह में छाले हो जाएं, तो ये शरीर की अंदरूनी गर्मी का संकेत होते हैं। उस समय ठंडक देने वाले फूड्स खाना जरूरी होता है।

तरबूज

गर्मी में जब शरीर अंदर से तपने लगे और पेट में जलन सी महसूस हो, तो ऐसे में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये पानी से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

गन्ने का जूस

अगर आप चिलचिलाती धूप से परेशान हैं और एनर्जी महसूस नहीं हो रही, तो एक गिलास गन्ने का रस पीना शरीर को राहत देता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है।

आम

आम गर्मियों का सबसे चहेता फल होता है। यह स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है।

पुदीने का सेवन

पुदीने की पत्तियों का सेवन चटनी, सलाद या ड्रिंक्स के रूप में करना पेट को ठंडा करने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है।

शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

बढ़ती गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है। ऐसे में, पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज और खीरा बहुत मददगार साबित होते हैं।

थकावट होगी दूर

जब गर्मी के कारण भूख कम लगे और थकावट महसूस हो, तो खीरा खाना फायदेमंद होता है। ये शरीर को ठंडा करता है और जरूरी मिनरल्स भी देता है।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए मौसमी फलों और नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन करना सबसे अच्छा तरीका है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com