गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा होता है। कुछ घरेलू उपायों से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।
मच्छर भगाने के घरेलू उपाय
घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। मच्छर गंदे और ठहरे हुए पानी में ही अंडे देते हैं, जिससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ती है और काटने की समस्या भी ज्यादा होती है।
मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
मच्छरदानी का इस्तेमाल सोते वक्त करें। खासकर, गर्मियों और बरसात के मौसम में। इस दौरान मच्छर रात में ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
नीम और कपूर का धुआं
नीम और कपूर का धुआं मच्छरों को भगाने के लिए काफी असरदार होता है। आप इसे रोजाना शाम को जलाकर पूरे कमरे में फैलाएं ताकि मच्छर पास न आएं।
हल्के रंग के कपड़े पहनें
मच्छर काले और गहरे रंग के कपड़ों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसलिए, हल्के रंग के कपड़े पहनें, जिससे मच्छरों से बचा जा सकता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर दूर रहते हैं। तुलसी की खुशबू उन्हें पसंद नहीं होती। इसके अलावा, यह पौधा वातावरण को शुद्ध करने का भी काम करता है।
लहसुन का इस्तेमाल
लहसुन काटकर कमरे के कोनों में रखने या उसका रस मिलाकर स्प्रे करने से मच्छरों से बचाव हो सकता है।
ठंडा वातावरण रखें
एयर कंडीशनर वाले कमरों में मच्छरों की संख्या कम होती है। मच्छर ठंडी जगहों पर कम एक्टिव होते हैं। इसलिए, ठंडा वातावरण भी एक सुरक्षा उपाय हो सकता है।
दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाएं
दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाना फायदेमंद है। इससे ताजी हवा भी आती रहती है और मच्छर अंदर नहीं आ पाते, जिससे घर सुरक्षित बना रहता है।
अगर आप मच्छरों की वजह से किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com