डकार आना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, अगर यह बार-बार हो तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकती है।
पाचन संबंधी समस्या
बार-बार डकार आना पाचन संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। जैसे कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या कब्ज की समस्या।
एरोफेजिया
बार-बार डकार आना एरोफेजिया का संकेत दे सकता है, जिसमें खाने के दौरान ज्यादा हवा पेट में चली जाती है और यह डकार के रूप में बाहर आती है।
तनाव के कारण
डकार का कारण तनाव भी हो सकता है। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और मानसिक तनाव के कारण भी बार-बार डकार की समस्या हो सकती है।
जंक फूड खाना
जंक फूड, तले-भुने भोजन और ज्यादा मसालेदार खाने से पेट में गैस बनती है, जिससे बार-बार डकार आ सकती है।
पाचन तंत्र पर प्रभाव
अगर आपको बार-बार डकार आती है तो यह पाचन तंत्र के असंतुलित होने का संकेत हो सकता है।
फाइबर युक्त चीजों का सेवन
कब्ज और एसिडिटी भी डकार आने का कारण हो सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना आवश्यक होता है।
जल्दी-जल्दी खाना
जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, तो यह आपके पाचन पर असर डालता है। ज्यादा हवा पेट में जाने के कारण डकार आ सकती है।
पेट में गैस बनना
डकार आना कभी-कभी पेट में गैस बनने के कारण भी हो सकता है। खासकर, जब पेट खाली होता है। ऐसे में, नियमित रूप से भोजन करना बेहतर होता है।
अल्सर
डकार आने की समस्या के साथ अगर सीने में जलन महसूस हो, तो यह अल्सर की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूरी है।
डकार की समस्या को कम करने के लिए खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं और छोटे-छोटे निवाले लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com