हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत कैसे करें?

By Shilpy Arya
14 Jan 2025, 19:45 IST

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत कुछ खास कामों से करनी चाहिए। लेख में इस बारे में जानें विस्तार से-

जल्दी उठें

स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत जल्दी उठकर करें। जल्दी उठकर आप अपने दिन को बेहतर प्लान कर सकते हैं।

वॉक करें

आपको रोज सुबह उठकर कम से कम आधे घंटे वॉक करना चाहिए। सुबह के समय प्रदूषण भी नहीं होता है। आप ताजी हमा में सांस ले सकते हैं।

डीप ब्रीदिंग

रोज 5 मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज को आप अपने बिस्तर में बैठकर भी कर सकते हैं। लंबी-गहरी सांस लें और छोड़ें।

हेल्दी डाइट

आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को एड करना चाहिए। हरी सब्जियां, फल, मेवे आदि का सेवन रें।

पानी पिएं

रोजाना सुबह उठने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे बॉडी में जमा सभी टॉक्सिंस को रिमूव करने में मदद मिलती है।

मेडिटेशन करें

रोजाना रात में सोने से पहले औपको 15 मिनट ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपको मन व दिमाग शांत रहते हैं।

हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत आप इन सभी कामों से करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com