रातभर वर्जिन कोकोनट ऑयल में खजूर भिगोकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

By Aditya Bharat
04 Jan 2025, 12:30 IST

खजूर में पहले से ही कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन अगर आप इसे वर्जिन नारियल तेल में भिगोकर खाली पेट खाते हैं, तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। आइए केएलएफ निर्मल इंडस्ट्रीज के बिजनेस हेड जॉर्ज जॉन से जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

वर्जिन नारियल तेल क्यों खास है?

वर्जिन नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह त्वचा, बालों और पाचन को बेहतर बनाने के साथ शरीर को विटामिन ए, डी, ई और के को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।

वर्जिन नारियल या रिफाइंड नारियल तेल?

रिफाइंड तेल सूखे नारियल से बनाया जाता है, जबकि वर्जिन नारियल तेल ताजे नारियल के दूध से निकाला जाता है। वर्जिन नारियल तेल को ठंडे प्रोसेस से बनाया जाता है जिसकी वजह से उसे सबसे शुद्ध माना जाता है।

वर्जिन नारियल तेल के फायदे

यह वजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से लड़ने में भी मददगार है।

खजूर के फायदे

खजूर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है, ब्रेन फंक्शन बढ़ाता है, और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

खजूर और वर्जिन नारियल तेल

खजूर को वर्जिन नारियल तेल में भिगोने से उनके पोषक तत्व जल्दी एब्जॉर्ब होते हैं। यह त्वचा को निखारता है, उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करता है, और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

खाली पेट खाने के फायदे

खाली पेट वर्जिन नारियल तेल में भीगे खजूर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, पाचन सुधरता है, और त्वचा में चमक आती है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

वजन घटाने के लिए

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खजूर को पानी में भिगोकर खाएं। नारियल तेल में भीगे खजूर ज्यादा कैलोरी वाले होते हैं, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।

खजूर और वर्जिन नारियल तेल को साथ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com