नए साल में स्वस्थ, तंदुरुस्त और फिट रहने के लिए आप कुछ खास टिप्स फॉलो कर सकते हैं। लेख में विस्तार से जानते हैं, आप नए साल में अच्छी सेहत के लिए क्या-क्या कर सकतें हैं-
सीड्स खाएं
नए साल में अच्छी सेहत के लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच मिक्स सीड्स का सेवन करें। इससे आपको पोषण मिलेगा और स्किन के साथ बाल भी हेल्दी रहेंगे।
अनहेल्दी फूड्स से परहेज
पैक्ड फूड आइटम्स, प्रोसेस्ड और ऑयली फूड के साथ ही अधिक मसालेदार भोजन का अधिक सेवन करने से बचें। इनसे बॉडी को पोषण नहीं मिलता है।
तनाव से परहेज
तनाव लेने से आपको कई रोग घेर लेते हैं। रोज 10 से 15 मिनट के लिए मेडिटेशन करें। इससे मन व दिमाग शांत रहते हैं।
अच्छी नींद
स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
एक्सरसाइज करें
आपको रोज सुबह कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे आपको हेल्दी और फिट रहने में मिलेगी। एक्सरसाइज करने से वेट लॉस में मदद मिलेगी।
पॉजिटिव सोच रखें
हर परिस्थित में अपनी सोच को पॉजिटिव रखें। इससे निगेटिव विचार नहीं आते हैं। इससे आपके आधे रोग दूर रहते हैं और मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।
नए साल में अच्छी सेहत के लिए आप ये सभी टिप्स फॉलो करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com