तनाव आपकी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट करना आना चाहिए।
मनपसंद काम
स्ट्रेस मैनेज करने के लिए आप अपना फेवरेट काम कर सकते हैं। सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, कुकिंग आदि करें। इससे आपका ध्यान स्ट्रेस से हटता है।
मेडिटेशन करें
मेडिटेशन करने से आपको स्ट्रेस से राहत मिल सकती है। इससे आपका मन और दिमाग शांत रहते हैं। इससे आपको निगेटिव विचार भी नहीं आते हैं। यह हैप्पी हार्मोन बढ़ाता है।
अच्छी नींद
स्ट्रेस दूर करने में अच्छी नींद आपकी मदद कर सकती है। नींद की कमी से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
म्यूजिक सुनें
स्ट्रेस मैनेजमेंट करने के लिए आप म्यूजिक सुन सकते हैं। इससे आपका मन शांत होता है। यह तनाव दूर करता है।
मसाज करें
सिर की तेल से मसाज करने से भी आपको सिर दर्द और तनाव से राहत पाने में मदद मिलती है। मसाज के लिए सरसों, बादाम और नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।
स्ट्रेस मैनेजमेंट करने के लिए ये सभी तरीके अपनाएं। आपको ज्यादा ओवरथिंकिंग से भी बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com