फेस पर डेड स्किन सेल्स, हार्मोनल बदलाव और एक्स्ट्रा ऑयल के कारण व्हाइटहेड्स हो सकते हैं। वहीं, इन व्हाइटहेड्स से घर पर घरेलू तरीकों से छुटकारा पाने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।
स्टीम और एक्सफोलिएट
स्टीम लेने से स्किन के क्लॉग्ड पोर्स खुल जाएंगे। फिर हल्के हाथों से चेहरे को एक्सफोलिएट करें। इस तरह व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं, स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें।
बेकिंग सोडा
पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को व्हाइटहेड्स पर 15 मिनट तक लगे रहने दें। फिर चेहरे को साफ कर मॉइस्चराइज करें। इससे व्हाइटहेड्स का सफाया कर सकते हैं।
कच्चा आलू
कच्चे आलू को अच्छी तरह धोकर पीस लें। अब इस रस को व्हाइटहेड्स पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार करें। इससे जल्द असर नजर आएगा।
सेब का सिरका
एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है सेब का सिरका। एप्पल साइडर विनेगर की 3-4 बूंदों में पानी मिलाकर व्हाइटहेड्स पर लगाएं। फिर 10 से 15 मिनट के बाद फेस वॉश कर मॉइस्चराइज करें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी फंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जो सफेद कीलों से छुटकारा दिला सकता है। इसलिए इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग को कुछ देर तक व्हाइटहेड्स पर रखें।
एलोवेरा और नींबू
एलोवेरा जेल में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को व्हाइटहेड्स पर लगाकर रखें। इससे व्हाइटहेड्स से छुटकारा मिल सकता है।
व्हाइटहेड्स हटाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com