बारिश के मौसम में खुजली की दिक्कत होना बेहद आम है। यह समस्या कई लोगों को अंडरआर्म्स में अधिक होती है। लेख में जानें इसे ठीक करने के उपाय-
सफाई करें
अंडरआर्म्स में होने वाली खुजली से बचाव करने के लिए आप प्रभावित जगह की सफाई का खास ध्यान देना चाहिए। अंडरआर्म्स में पसीना और गंदगी जमने से यह दिक्कत होती है।
नारियल तेल
अंडरआर्म्स की खुजली से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले नारियल के तेल को प्रभावित जगह पर लगाएं। हल्के हाथों से मालिश करें।
शहद
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो खुजली को दूर करते हैं। इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें।
एलोवेरा
रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को लगाएं। इसके एंटी-बैक्टीरियल तत्व खुजली दूर करते हैं।
हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसका पेस्ट खुजली वाली जगह पर लगाएं।
अंडरआर्म्स में होने वाली खुजली दूर करने के लिए ये तरीके अपनाएं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें onlymyhealth.com