किस दर्द में कैसी सिंकाई करें? जानें

By Aditya Bharat
15 Apr 2025, 17:45 IST

शरीर में दर्द होने पर सिंकाई एक आसान और असरदार तरीका है। यह सूजन को कम करती है और मांसपेशियों को आराम देती है। आइए डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं किस दर्द में कैसी सिंकाई करनी चाहिए।

कमर और पीठ दर्द में क्या करें?

अगर कमर या पीठ में दर्द हो तो हीटिंग पैड, गर्म कपड़ा या हॉट वॉटर बॉटल से गर्म सिंकाई करें। इससे जल्दी राहत मिलती है।

जोड़ों के दर्द में क्या करें?

जोड़ों में दर्द या सूजन हो तो बर्फ या आइस पैक से ठंडी सिंकाई करें। इससे सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है।

मांसपेशियों में खिंचाव

मसल्स खिंचने पर ठंडी सिंकाई करें। आइस पैक या कपड़े में बर्फ रखकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।

आर्थराइटिस में क्या करें?

आर्थराइटिस के दर्द और जकड़न में गर्म सिंकाई असरदार होती है। दिन में 15-20 मिनट गर्म पानी या पैड से सिंकाई करें।

पीरियड्स के दर्द में आराम

पीरियड्स के दौरान पेट और कमर पर गर्म सिंकाई करें। इससे ऐंठन कम होती है और फ्लो को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

सिरदर्द हो तो क्या करें?

सिरदर्द में बर्फ या ठंडी सिंका फायदेमंद होती है। आइस पैक या बर्फ के टुकड़ों से सिर पर हल्की सिंकाई करें।

कब न करें सिंकाई?

अगर सिंकाई से दर्द में आराम नहीं हो रहा है या दर्द बढ़ रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें और सही इलाज लें।

हर दर्द में सिंकाई का तरीका अलग होता है। सही जगह और सही प्रकार की सिंकाई करने से दर्द में जल्दी और लंबे समय तक राहत मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com