हाथों की झुर्रियां दूर करने के आसान उपाय

By Kunal Mishra
03 Jan 2023, 09:35 IST

हाथों पर झुर्रियां पड़ना कोई बीमारी नहीं बल्कि एक आम समस्या है, जो सर्दियों में हो सकती है। हालांकि इन्हें कई तरीकों से ठीक भी किया जा सकता है। आइये जानते हैं इससे राहत पाने के आसान उपायों के बारे में।

एलोवेरा

हाथों की झुर्रियों को कम करने के लिए एलोवेरा काफी प्रभावी माना जाता है। यह त्वचा के कोलेजन को भी बढ़ाता है। इसे लगाने से हाथों की त्वचा टाइट होती है और झुर्रियां कम होती हैं।

नारियल तेल

हाथों पर नारियल तेल से मसाज करना इस समस्या में काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आप हाथों में नारियल तेल लगाकर मालिश करें। इससे झुर्रियां जल्दी कम होती हैं।

ऑलिव ऑयल

इसमें विटामिन ई होता है, जो झुर्रियों और धब्बों को कम करने में प्रभावी साबित होता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को टाइट कर झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।

एक्सरसाइज

हाथों की झुर्रियां कम करने के लिए एक्सरसाइज और अन्य शारीरिक गतिविधियां भी करें। ऐसा करने से ब्लड फ्लो सुधरता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।

पानी की कमी न होने दें

शरीर में पानी की कमी होना भी कई बार हाथों में झुर्रियां होने का कारण हो सकता है। इससे बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और झुर्रियों से भी राहत मिलती है।

शहद

हाथों पर शहद लगाना आपके लिए प्राकृतिक मॉश्चुराइजर का काम कर सकता है। इसे हाथों पर लगाने से हाथों की सिकुड़न या झुर्रियां आसानी से कम होती हैं।

हाथों की झुर्रियों को कम करने के लिए आप इन सभी तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com