गर्मियों में Heat Stroke से बचने के उपाय

By Deepak Kumar
29 May 2025, 09:00 IST

गर्मी के मौसम में लू या हीट स्ट्रोक लगना आम समस्या है, जो शरीर में पानी की कमी और अधिक तापमान के कारण होता है। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा ने लू से बचने के लिए कुछ उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाने से आपको फायदा मिल सकता है।

कॉटन के कपड़े पहनें

गर्मियों में हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। यह त्वचा को सांस लेने देते हैं और पसीना जल्दी सूखने में मदद करते हैं। इससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती है और लू लगने का खतरा कम होता है।

खूब सारा पानी पिएं

गर्मी में ज्यादा पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हर दो घंटे में एक ग्लास पानी पिएं। साथ ही नींबू पानी, नारियल पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें।

कच्चा प्याज खाएं

कच्चा प्याज शरीर को अंदर से ठंडक देता है। इसे सलाद, लस्सी या सत्तू के साथ खाएं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट लू से बचाव करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

मसालेदार भोजन से बचें

गर्मियों में तली-भुनी और तीखी चीजें खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इसकी बजाय हल्का, सुपाच्य और कम मिर्च-मसाले वाला खाना खाएं। यह लू से बचने में मदद करता है।

दोपहर में बाहर न निकलें

11 बजे से 3 बजे के बीच धूप सबसे तेज होती है। इस समय घर से बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो छाता, टोपी और धूप का चश्मा जरूर इस्तेमाल करें।

इन चीजों से करें परहेज

अल्कोहल, गर्म अचार और खट्टी चीजों का सेवन गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है। इनसे दूरी बनाकर हीट से बचाव करें।

लू लगने पर क्या करें?

लू लगने पर व्यक्ति को ठंडी जगह पर लाएं। ठंडे पानी की पट्टियां रखें और ओआरएस या नींबू पानी दें। अगर हालत गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप हीट स्ट्रोक से बचाव सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com