शरीर के फिट रहने के लिए प्लेटलेट्स का ठीक मात्रा में होना बहुत जरूरी है। इस स्टोरी में जानें प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं-
प्लेटलेट्स काउंट कितना होना चाहिए?
एक हेल्दी बॉडी में 150,000 से 450,000 प्रति माइक्रोलीटर प्लेटलेट्स काउंट होना चाहिए।
पपीते के पत्ते
इसका जूस तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एल्कलॉइड, टैनिन, एंट्राक्विनोन होता है। इसके साथ ही यह कार्डेनोलाइड्स, स्टेरॉयड, सैपोनिन और फेनोलिक्स के गुणों से भी भरपूर होता है।
चुकंदर
एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टैटिक युक्त चुकंदर का सेवन करने से प्लेटलेट्स के साथ-साथ रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।
व्हीटग्रास
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इसके जूस का सेवन दिन में एक बार जरूर करें। इसमें फोलिक एसिड, क्लोरोफिल, विटामिन और जिंक के गुण होते हैं।
पालक
नियासिन, जिंक, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के, थियामिन आदि जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर पालक के जूस का सेवन करने से भी आप प्लेटलेट्स बढ़ा सकते हैं।
अनार
प्लेटलेट्स काउंट्स की कमी को दूर करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर अनार के रस का सेवन करना लाभकारी रहेगा।
पत्तेदार हरी सब्जियां
सब्जी, सूप, सलाद व स्मूदी के रूप में रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करें। इनमें फोलेट पाया जाता है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में सक्षम होता है।
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप इन सभी तरीकों को आपना सकते हैं। यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। विशेष जानकारी के लिए एक्सपर्ट की राय जरूर लें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com