उम्र बढ़ने के कारण चेहरे पर सफेद बाल निकल सकते हैं। गाल, होंठ, आईब्रो और चिन पर सफेद बाल निकल सकते हैं। इसलिए चेहरे के अनचाहे सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।
शहद और चीनी
शहद में चीनी मिलाकर हल्का गर्म कर लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर अनचाहे बालों पर लगाएं। इस मिश्रण की मदद से चेहरे के सफेद बालों को आसानी से हटाया जा सकता है।
थ्रेडिंग
थ्रेडिंग की मदद से चेहरे के अनचाहे सफेद बालों से छुटकारा पा सकती हैं। थ्रेडिंग के दौरान थोड़ा बहुत दर्द हो सकता है। वहीं, थ्रेडिंग के बाद चेहरे को मॉइस्चराइज जरूर करें।
चीनी और नींबू
चीनी में नींबू का जूस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाकर सूखने दें। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करके छुड़ाएं। इससे सफेद बालों से निजात पा सकते हैं।
फेस वैक्सिंग
चेहरे पर मौजूद सफेद बालों को हटाने के लिए फेस वैक्सिंग करा सकते हैं। इससे चेहरे के बालों से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, एक्सपर्ट की निगरानी में फेस वैक्स कराना बेहतर रहेगा।
ट्वीजिंग
अगर आपके चेहरे पर ज्यादा बाल नहीं हैं तो आप ट्वीजिंग का सहारा ले सकती हैं। ट्विजर की मदद से चेहरे से सफेद बालों को निकाल सकती हैं। वहीं, इसके बाद फेस को मॉइस्चराइज करें।
इन तरीकों से चेहरे के सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com