होली के बाद पेट को कैसे साफ करें?

By Himadri Singh Hada
15 Mar 2025, 10:00 IST

होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है ताकि पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

नींबू पानी पिएं

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है।

एलोवेरा जूस पिएं

होली के बाद पेट की समस्याओं से बचने के लिए एलोवेरा जूस पिएं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद है।

हल्की चीजों का सेवन करें

शरीर को हल्का रखने के लिए होली के बाद भारी खाने से बचें। इसकी जगह दाल, चावल, खिचड़ी जैसी हल्की और पोषक चीजों को डाइट में शामिल करें।

शरीर को एक्टिव रखें

होली के बाद शरीर को एक्टिव रखना जरूरी है। इसलिए, दिन में कम से कम 15-20 मिनट की वॉक करें या सीढ़ियों का उपयोग करें।

पर्याप्त नींद लें

होली के दौरान ज्यादा मसालेदार और मीठा खाने के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए 7-8 घंटे की नींद लें। पर्याप्त नींद से शरीर की एनर्जी और पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है।

ताजे फल खाएं

होली के दौरान ज्यादा तला-भुना खाने के बाद शरीर को फिर से फिट रखने के लिए हरी सब्जियां और ताजे फल खाएं। इनमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं।

खीरे का सेवन

पानी के अलावा खीरे का पानी और ताजे जूस भी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, इसलिए इनका सेवन बढ़ाएं और पैकेट वाले जूस से बचें।

भरपूर पानी पिएं

होली के बाद पेट में दर्द या उल्टी जैसी समस्याओं से बचने के लिए हल्का भोजन और पानी के साथ नियमित अंतराल पर ब्रेक लेकर एक्टिव रहें। इससे पाचन में भी सुधार होगा।

होली के बाद शरीर को सही से डिटॉक्स करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेटेड रखता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com