विटामिन सी, खनिज और फाइबर के गुणों से भरपूर आड़ू की पत्तियां कई तरह से सेहत के लिए गुणकारी होती हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं-
आंखों का रूखापन
इस दिक्कत से राहत पाने के लिए आड़ू की पत्तियों के पेस्ट को आंखों के आसपास लगाएं। इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी।
पीरियड्स के दर्द से राहत
आड़ू की पत्तियों के चूर्ण को एक गिलास पानी के साथ लेने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द व ऐंठन से आराम मिलेगा।
घाव जल्दी भरे
घाव जल्दी भरने के लिए आड़ू की पत्तियों के पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको दर्द व सूजन से भी आराम मिलेगा।
पसीने की बदबू दूर हो
आड़ू की पत्तियों के रस को अपने शरीर पर मलें फिर सादे पानी से नहा लें। इससे आपको पसीने की बदबू की समस्या से आराम मिलेगा।
बच्चों के लिए
2 से 3 एमएल आड़ू की पत्तियों का रस बच्चों को पिलाने से पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने में मदद होगी।
इम्यूनिटी बढ़ाए
एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर आड़ू की पत्तियां आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर उसे रोगों से लड़ने के लिए मजबूत बनाती हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
आड़ू की पत्तियों की चाय का सेवन करने से हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन भी सुधारती हैं और बीपी की समस्या भी दूर करती हैं।
वजन घटाए
आड़ू की पत्तियों की चाय में कैफीन कम होता है जिससे आपकी बॉडी फुर्तीली रहती है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
दांत मजबूत बनाए
कैल्शियम और फ्लोराइड के गुणों से भरपूर आड़ू की पत्तियों की चाय का सेवन करने से दांत के साथ ही आपके शरीर की हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
आड़ू की पत्तियों से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com